चला था बुलडोजर: जहां टूटा था 300 साल पुराना मंदिर, वहां से आई ये बड़ी खबर

जयपुर: राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने के बाद जमकर बवाल मचा था. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था. जहां भाजपा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने मंदिर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई, वहीं कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड का चेयरमैन बीजेपी का है. उन्हीं ने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिरों और घरों को गिराया है. वहीं इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है. कांग्रेस ने अपने समर्थन वाले निर्दलीय पार्षद को राजगढ़ नगरपालिका का चेयरमैन बना दिया है. उन्हें रात में ही शपथ दिलाई गई . दरअसल, शिव मंदिर को बुलडोजर से जमींदोज करने के बाद बीजेपी के सभी पार्षद और निलंबित चेयरमैन भूमिगत हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





