भारत

जब भी गृह मंत्री अमित शाह पर आया संकट, किसने की रक्षा? खुद किया नाम का खुलासा

jantaserishta.com
28 Dec 2020 2:06 PM IST
जब भी गृह मंत्री अमित शाह पर आया संकट, किसने की रक्षा? खुद किया नाम का खुलासा
x

ANI 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर स्टेडियम में अरुण जेटली की प्रतिमा का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनावरण किया. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि अरुण जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम है, इसलिए मैं मना नहीं कर सका.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुण जेटली जी पुख्ता तर्कों के साथ विरोध करते थे, आपातकाल एक काला अध्याय था, उसके खिलाफ अरुण जेटली जी लड़े और जेल गए. विपक्ष में रहते हुए उनकी भूमिका की वजह से ही 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई, वो एक मजबूत फाइनेंस मिनिस्टर थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुण जेटली जी के पास हर सवाल का सटीक जवाब था, कनफ्यूजन के बगैर आईपीएल का मजबूत खांका तैयार किया, आज आईपीएल पटरी पर चल चुकी है और हजारों युवाओं के लिए क्रिकेट रोजगार का आधार है. उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में जब संकट आया तो अरुण जी ने संकट से निकाला.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story