भारत

एमएसपी पर समिति कब तक बनेगी? नरेंद्र सिंह तोमर का आया बयान

jantaserishta.com
1 April 2022 2:24 PM IST
एमएसपी पर समिति कब तक बनेगी? नरेंद्र सिंह तोमर का आया बयान
x

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) संबंधी मुद्दों पर विचार करने के वास्ते समिति गठित करने के लिए वह प्रतिबद्ध है और इसकी प्रक्रिया चल रही है. इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा से नाम मांगे गए हैं.

कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप समिति गठित करने के लिए प्रतिबद्ध है. तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्राकृतिक खेती, फसलों में विविधता और एमएसपी को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार, वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री व किसानों के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई चल रही है और संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत की जा रही है. उन्होंने कहा कि मोर्चा से नाम मांगे गए हैं और नाम मिलते ही समिति गठित कर दी जाएगी.
शून्य बजट खेती का जिक्र करते हुए तोमर ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती व जैविक खेती दोनों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं और जैविक खेती का रकबा छह लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है और निर्यात किए जाने वाले अधिकतर कृषि उत्पाद जैविक होते हैं. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का रकबा भी चार लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है और इस पर मिशन मोड में काम किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story