भारत

सर्दियों के मौसम का इंतजार: कब दस्तक देगी ठंड? जानिए लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
2 Nov 2024 5:00 PM IST
सर्दियों के मौसम का इंतजार: कब दस्तक देगी ठंड? जानिए लेटेस्ट अपडेट
x
नई दिल्ली: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी दिन के समय धूप निकल रही है। अब मौसम विभाग ने बताया है कि तीन नवंबर से ठंड दस्तक देने वाली है, क्योंकि उत्तर और पूर्वी भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से सात नवंबर के बीच उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, देश के किसी और हिस्से में ज्यादा मौसम में बदलाव नहीं आने वाला है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बरसात भी रिकॉर्ड की गई है।
अगले सात दिनों के मौसम के बारे में बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में दो से चार नवंबर और साउथ इंटीरियर कर्नाटक और लक्षद्वीप में दो नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़क सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में पांच नवंबर को तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा रहेगा। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान औसत से ज्यादा रहने की संभावना है।
तीन से सात नवंबर के बीच में उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी से गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि, आने वाले दिन में आसमान पूरी तरह से क्लियर रहेगा और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story