भारत

CBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
18 July 2022 12:12 PM IST
CBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, जानें सब कुछ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षामंत्री धर्मेंन्‍द्र प्रधान ने एग्‍जाम रिजल्‍ट के डेट और टाइम को लेकर संकेत दिए हैं. शिक्षामंत्री ने कहा है कि परीक्षाएं 15 जून को खत्‍म हुई हैं और कॉपियों की चेकिंग और रिजल्‍ट तैयार होने में 45 दिन का समय लगना है. इसके बार रिजल्‍ट समय से जारी कर दिए जाएंगे. शिक्षामंत्री के बयान से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि रिजल्ट जुलाई के अंत तक रिलीज़ कर दिए जाएंगे.

शिक्षामंत्री ने कहा कि उनसे बोर्ड अधिकारियों से बात हुई है और उन्‍हें जानकारी मिली है कि रिजल्‍ट में कोई देरी नहीं है. बोर्ड समय से रिजल्‍ट रिलीज़ करेगा. रिजल्‍ट इसी माह के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है. वे सभी उम्‍मीदवार जो टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
वे सभी छात्र टर्म जो इस वर्ष सीबीएसई टर्म 2 ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. छात्र नीचे दिए स्‍टेप्‍स को फॉलो कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
CBSE Board 10th Result 2022 Marksheet: मार्कशीट डाउनलोड करने के स्‍टेप्‍स
स्‍टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब बोर्ड रिजल्‍ट की माइक्रोसाइट पर पहुंचें.
स्‍टेप 3: होमपेज पर रिजल्‍ट का डायरेक्‍ट लिंक दिखेगा, इसे ओपन करें.
स्‍टेप 4: अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट UMANG ऐप्‍प और Digilocker पर भी पा सकेंगे. किसी भी माध्‍यम से रिजल्‍ट पाने के लिए उम्‍मीदवारों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा. टर्म 2 के रिजल्‍ट में छात्रों को अपने सब्‍जेक्‍ट वाइस मार्क्‍स भी पता चलेंगे. टर्म 1 एग्‍जाम में बोर्ड ने केवल कैंडिडेट्स को पास होने की जानकारी जारी की थी. छात्रों को अपनी ओरिजिनल फाइनल मार्कशीट अपने स्‍कूलों से प्राप्‍त होगी. किसी भी अन्‍य जानकारी के लिए आजतक एजुकेशन पर बने रहें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story