भारत

जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा राज्य का दर्जा? मोदी सरकार ने संसद में कही ये बात

jantaserishta.com
15 Dec 2021 5:34 PM IST
जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा राज्य का दर्जा? मोदी सरकार ने संसद में कही ये बात
x

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने बुधवार को संसद में कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को सही वक्त आने पर राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा. देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) के एक सवाल के जवाब में ये लिखित जानकारी दी है. तन्खा ने पूछा था कि क्या जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को राज्य का दर्जा दिए जाने की कोई रूपरेखा है? तन्खा ने यह भी पूछा था कि इन दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव कब तक होंगे?

बीते अक्टूबर महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने श्रीनगर में कहा था कि परिसीमन की प्रक्रिया और फिर चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा (Jammu-Kashmir Statehood) दिया जा सकता है. इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि सरकार ने परिसीमन को लेकर अपना वादा तोड़ा है. उन्होंने कहा था-सरकार ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर परिसीमन कमीशन का वक्त 6 मार्च के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा.
फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर लगाए थे आरोप
अब्दुल्ला ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार को पहले राज्य का दर्जा वापस करना चाहिए फिर उसके बाद चुनाव कराने चाहिए. बीते महीने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य का दर्जा छीने जाने पर कहा था कि ये एक मुख्यमंत्री को विधायक बनाने देने जैसा कदम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story