भारत

'बच्चे कब देगी'...सामने आया ट्रिपल तलाक का मामला, अब मुश्किल में पति

jantaserishta.com
5 Feb 2025 12:32 PM IST
बच्चे कब देगी...सामने आया ट्रिपल तलाक का मामला, अब मुश्किल में पति
x
केस दर्ज.
मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा के विसनगर से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है. यहां पर मुस्लिम महिला ने अपने पति अजरुद्दीन और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और ट्रिपल तलाक देने की वजह से शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित महिला का कहना है कि साल 2007 में उसकी शादी अजरुद्दीने से हुई थी. तब ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था पर जब 9 साल तक उन्हें कोई औलाद नहीं हुई तो अजरुद्दीन के माता-पिता और बहन के ताने शुरु हो गए.
महिला ने बताया कि वे उसे- 'बच्चे कब देगी' कहकर ताने मारकर झगड़ा करते थे. फिर भी वह ससुराल में ही रहती थी. फिर ससुराल वालों ने पीड़ित महिला के माता-पिता को कहा कि बच्चा नहीं हो रहा तो रिश्ता ख्त्म करते हैं ताकि उनके बेटे की दूसरी शादी हो पाए.कुछ सालों बाद उन्हें एक बेटी हुई. फिर भी ससुराल वालों के ताने बंद नहीं हुए. बच्ची होने के बाद अब बेटे की मांग के साथ ताने शुरु हो गए और झगड़े बढते गए.
कुछ महीने पहले जब बच्ची 8 साल की हो चुकी है तब महिला के पति ने 4 लाख रुपए मांगते हुए कहा कि पैसै लाएगी तो ही घर पर रखुंगा, वरना अपने पिता के घर चली जा. इसके एक महीने बाद पीड़ित महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली और दिसंबर महीने में पीड़िता को तीन बार तलाक बोलकर उसे उसके पिता के घर भेज दिया. तब से वह अपने मायके में ही रह रही है. थक हार कर कल उसने अपने पिता के साथ उसने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस का कहना है कि पीड़िताने अपने पति अजरुद्दीन और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक कि शिकायत दर्ज कराई है.भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2),54, मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 3,4 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story