भारत

देश में पहले जैसी कब चलेगी सभी ट्रेन? आम आदमी के लिए सामने आई ये बड़ी खबर

jantaserishta.com
22 Jan 2021 2:16 PM IST
देश में पहले जैसी कब चलेगी सभी ट्रेन? आम आदमी के लिए सामने आई ये बड़ी खबर
x

फाइल फोटो 

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से भारतीय रेलवे (India Railways) की सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित रहींं . लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाएं शुरू भी हुईं, लेकिन 100 प्रतिशत तक ऑपरेशंस अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं.

अब रेल मुसाफिरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) के लिए एक और मायूसी भरी खबर आ रही है. रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक, सभी ट्रेनों को वापस ट्रैक पर लौटने में 2 महीने और लग सकते है.
रेलवे वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 100% रेलवे ऑपरेशंस पर लौटने में मार्च अंत तक का समय लग सकता है.
इसका सीधा मतलब है कि IRCTC की ऑनलाइन ई टिकट बुकिंग के जरिए कमाई अभी थमी हुई ही रहेगी.
फिलहाल रेलवे सभी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का सिर्फ 65% ही संचालन कर रही है. हालांकि रेलवे के मुताबिक, हर महीने ट्रेनों की संख्या में 100-200 का इजाफा किया जा रहा है.
इसके साथ ही रेलवे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लोकल रेल सेवा को फिर से शुरू करने पर भी विचार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कारीब एक महीने में दिल्ली से हरियाणा के शहर जैसे सोनीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम या फिर राजस्थान के सटे शहरों के लिए लोकल सब-अर्बन ट्रेन सेवा की बहाली कर दी जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story