भारत

पत्नी चली गई मायके तो पति ने किया सुसाइड, बनाया वीडियो

jantaserishta.com
29 Sept 2023 11:31 AM IST
पत्नी चली गई मायके तो पति ने किया सुसाइड, बनाया वीडियो
x
लव यू जो हमेशा रहेगा...
गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के लिए वीडियो बनाया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। वीडियो में पति ने आत्महत्या करने से पहले बनाया गया फंदा भी दिखाया और पत्नी के नाम संदेश भी छोड़।
इस मामले में पति के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर पत्नी और साला साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मकान और प्लाट अपने नाम कराने के लिए झगड़ा कर पत्नी घर से चली गई और बाद में दूसरी शादी करने की धमकी दी तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना 23 सितंबर की है और फांसी लगाने से पहले पति ने वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा। वीडियो में पति ने कहा, "सोनू तो चला, आराम से अपना घर बसाना। लव यू जो हमेशा रहेगा।" हरसांव की मढैया के रहने वाले जय प्रकाश ने बताया कि बेटे जोगेंद्र उर्फ सोनू की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अंजू से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं और दो साल से जोगेंद्र अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रह रहा है।
आरोप है कि जोगेंद्र चालक था और उसके काम को लेकर अंजू अक्सर झगड़ा करती थी और मकान और एक प्लाट अपने नाम करने को कहती थी। 21 सितंबर को भी जोगेंद्र से हाथापाई कर वह बच्चों को छोड़ घर से चली गई। बाहर उसका भाई मनीष इंतजार कर रहा था, जिसके साथ वह मायके चली गई। 23 सितंबर को दोपहर बाद डेढ़ बजे जोगेंद्र अपनी मां से खाना व पानी की बोतल लेकर आया। खाने के बाद उसने पत्नी से बात की। आरोप है कि ससुरालियों ने उससे अशोभनीय तरीके से बात कर अंजू की दूसरी शादी करने की धमकी दी।
दो बजे के बाद जोगेंद्र ने अपने दोस्त मोहित को बताया कि भाई मैं जा रहा हूं। परिवार को बता देना। तुरंत ही बहन संजू को उसका वीडियो मिला, जो आत्महत्या से ठीक पहले बनाया था। यह वीडियो उसने पत्नी को भी भेजा। वह दौड़कर पहुंचे तो जोगेंद्र फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story