भारत

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कसूर सिर्फ इतना था...

jantaserishta.com
15 May 2024 3:01 PM IST
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कसूर सिर्फ इतना था...
x
ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र स्थित पचौर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। मृतका के ससुराल वाले घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि घर में शाम को चिकन बना था। आरोपी दामाद ने शराब पीने के लिए उनकी बेटी से पैसे मांगे जिसे लेकर बकझक हुई और उसने मेरी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की शादी संजय राम से हुई थी। शादी के बाद से ही उनका दामाद शराब पीने के लिए पैसों के लिए जिद करता था। पैसा नहीं देने पर वह उसे प्रताड़ित करता था। मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि संजय की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद संजय ने दूसरी शादी की थी। थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने बताया कि प्रथम दृश्यता यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story