भारत

जब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मिला खास तोहफा, तो ट्वीट कर लिखा - ये मेरी सुरक्षा के लिए हैं

Nil dhankar
5 Oct 2021 10:25 PM IST
जब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मिला खास तोहफा, तो ट्वीट कर लिखा - ये मेरी सुरक्षा के लिए हैं
x

इंडियन बॉक्सिंग लीजेंड मैरीकॉम ने मणिपुर में मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की है. इस दौरान मैरीकॉम ने उपराष्ट्रपति को एक खास तोहफा दिया. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार ट्वीट किया, "ये मेरी सुरक्षा के लिए हैं". मणिपुर के राजभवन में मंगलवार को बॉक्सिंग स्टार मैरीकॉम ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की. बता दें कि अपने मणिपुर दौरे के दौरान वेंकैया नायडू ने कई ओलंपियन और अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान मैरीकॉम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे.

38 साल की मैरीकॉम 6 बार बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकी हैं, जबकि उनके नाम 2012 ओलंपिक में एक ब्रॉन्ज मेडल भी है. साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में मैरीकॉम को मेडल जीतने से चूक गई थीं. अभी हाल ही में मैरीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर परिवार के साथ एक स्पेशल फोटो भी ट्वीट की थी. मैरीकॉम ने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनका परिवार ही उनकी ज़िंदगी है, बाकी सबकुछ बाद में ही आता है.

Next Story