भारत
Gautam Adani Birthday: जब दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी का हुआ अपहरण...चुनौतियों का किया मुकाबला
jantaserishta.com
24 Jun 2024 2:08 PM IST

x
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 62 साल के हो गए हैं. 24 जून 1962 को गुजरात में जन्मे गौतम अडानी को बिजनेस विरासत में नहीं मिला और उन्होंने अपनी काबिलियत की दम पर विशाल साम्राज्य खड़ा किया है. फिलहाल अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं. लेकिन क्या आप जनते हैं कि एक बार गौतम अडानी का अपहरण भी हो चुका है. जी हां वह खुद इसके बारे में बता चुके हैं. ये बाकया 90 के दशक का है.
गौतम अडानी अपने बयानों में बोलते नजर आते हैं कि जो अपने हाथों में न हो, उसपर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसी सिद्धांत पर वो काम करते हैं. गौतम अडानी कई विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकल कर आए हैं. इसमें एक मामला उनके अपहरण का भी है. अडानी ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपने अपहरण से जुड़ी दहशत भरी कहानी बताई थी. गौतम अडानी के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी में दो बार मौत को बेहद करीब से देखा है.
अपने अपहरण के बारे में बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा, 'बुरे वक्त को भूल जाना ही अच्छा होता है. मैं हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेता हूं. जिस दिन मेरा किडनैप हुआ, उसके अगले दिन ही मुझे छोड़ दिया गया था. लेकिन जिस रात को मेरा अपहरण हुआ था, उस रात को भी मैं चैन से सोया था. क्योंकि जो चीजें हाथ में नहीं है, उसपर ज्यादा परेशान होने से कोई फायदा नहीं मिलता है.' Gautam Adani का मानना है कि किसी को भी उस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए जो कि उनके हाथ में नहीं है. नियति अपने आप तय करेगी.' साल 1997 में अडानी के अपहरण की घटना ने सबको चौंका दिया था.
इसके अलावा गौतम अडानी ने यह भी बताया था कि एक बार नहीं बल्कि दो बार उनका मौत से सामना हो चुका है. अडानी के मुताबिक, 26 नवंबर 2008 के मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान वो ताज होटल में थे और उसके सर्वाइवर हैं. वह दुबई से आए एक दोस्त के साथ डिनर के लिए ताज होटल में गए थे. उनकी आंखों के सामने आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे. उस दहशत के मंजर को बेहद करीब से देखा. लेकिन घबराया नहीं, क्योंकि घबराने से कुछ नहीं होने वाला था.
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा था कि होटल में डिनर के बाद बिल पेय करके बाहर निकलने ही वाला था कि आतंकी हमले खबर मिली, और फिर रातभर दहशत मे बीता. अगर चंद मिनट पहले निकल जाते, तो शायद कुछ भी बुरा हो सकता था. पूरी रात में ताज होटल में फंसा था. होटल के कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते ऊपर ले गए. सुबह 7 बजे के बाद जब कमांडो का पूरा प्रोटक्शन मिला तब जाकर निकल पाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





