भारत
OMG! जब चोर अपनी बाइक छोड़ गए, जानें हैरान करने वाला मामला
jantaserishta.com
24 Oct 2022 9:48 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
3 नकाबपोश शटर काटकर बाइक शोरूम में घुस गए.
सीकर: राजस्थान के सीकर के खूड़ इलाके में 3 नकाबपोश शटर काटकर बाइक शोरूम में घुस गए. चोर शोरूम से दो बाइक और 50 हजार रुपए चुरा ले गए. चोर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए. यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. शोरूम के मालिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.
सीकर के खूड़ में संचालित एसके मोटर्स के संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश आए, जिन्होंने पहले तो शोरूम का शटर काटा. इसके बाद शोरूम से दो बाइक चुरा ले गए, इसके साथ ही 49700 रुपए की नकदी भी निकाल ले गए. इस घटना की जानकारी जब शोरूम के मालिक को हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
ओमप्रकाश ने शिकायत में कहा कि तीनों नकाबपोश अपनी बाइक शोरूम के पास ही छोड़कर चले गए. चोरी गई दो बाइक की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





