
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
साथियों संग खुद मौके से फरार हो गया.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है. जिसमें चोरी की नियत से निकले दो युवक शराब के नशे में आपस में ही भिड़ गए और एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट भी करवा दिया. फिर अन्य साथियों संग खुद मौके से फरार हो गया.
गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल युवक मोनू गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.
दरअसल, बीती देर रात चंदौली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए युवक को भर्ती करवाया गया है. उसे गोली मारी गई है. सूचना मिलते ही चंदौली पुलिस अस्पताल पहुंची. तब तक युवक की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे बेतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.
पुलिस ने जब मामले में घायल युवक से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना उन्हें बता दी. उसने बताया कि वह कुछ दोस्तों के साथ चोरी करने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर निकला था. तभी रास्ते में उन्होंने शराब पी. शराब पीने के बाद एक दोस्त के साथ किसी बात को लेकर उसकी बहस शुरू हो गई. बहस मारपीट में बदल गई. फिर मोनू के साथी ने उसकी जांघ में गोली मार दी. जब वह घायल हुआ तो वह उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचा. इसके बाद वह अन्य साथियों संग मौके से फरार हो गया.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही मोनू को इलाज के लिए वाराणसी पहुंचाया. मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





