भारत

जब शादी वाले घर में छा गया सन्नाटा, दूल्हे की अजीब हरकत से भड़क गई दुल्हन

jantaserishta.com
29 Feb 2024 3:48 PM IST
जब शादी वाले घर में छा गया सन्नाटा, दूल्हे की अजीब हरकत से भड़क गई दुल्हन
x

सांकेतिक तस्वीर

शादी से इनकार कर दिया।
सोनभद्र: एक बार फिर बारात में दूल्हे की हरकतों ने लोगों को शर्मसार कर दिया। धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची बारात का स्वागत सत्कार हुआ और जयमाल भी हो गई। मंडप में सिंदूर दान का समय आया तो दूल्हा अजब मांग और हरकतें करने लगा। पहले कई चीजों की डिमांड की फिर लाइट बंद कर सिंदूर दान की मांग कर दी। उसकी मांग दुल्हन वालों को ही नहीं बारातियों को भी अजीब लगी। लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो दुल्हन का मूड उखड़ गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के बाद अब दुल्हन के अड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों ने मनाने की कोशिश की नहीं दुल्हन अब शादी को तैयार नहीं हुई। दुल्हन को घऱ वालों को भी साथ मिला। दूल्हा पक्ष से शादी में खर्च हुए 5 लाख 13 हजार रुपए वसूला गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन ही लौट गई। घटना सोनभद्र के सीमावर्ती झारखण्ड के गढ़वा जिले के संगमा ब्लाक के मकरी गांव की है।
थाना क्षेत्र से सटे झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के सगमा ब्लॉक के मकरी गांव से बारात भवनाथपुर विधानसभा के एक गांव में आई थी। बुधवार की शाम बारात पहुंची और धूमधाम से द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म भी पूरी की गई। बरातियों को नाश्ता और भोजन भी कराया गया। जब रात में दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा और शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की मांग में सिंदूर दान की बारी आई तो दूल्हे ने कभी मोटरसाइकिल तो कभी चार चक्का गाड़ी मांगने लगा। कभी सोने की चेन व अंगूठी की मांग की। लोगों ने समझाया तो दूल्हा लाइट बंद करने के बाद सिंदूर दान की बात करने लगा।
दूल्हे की हरकत देख दुल्हन अचंभित रह गई। विवाह मंडप में ही शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि लड़की पक्ष ने शादी में पांच लाख 13 हजार रुपए खर्च किया है। वर पक्ष यह धनराशि लौटाए तब दूल्हे और उसके परिजनों को वापस जाने दिया जाएगा। दूल्हा पक्ष ने रात में ही पैसे का इंतजाम कर लड़की पक्ष को पांच लाख 13 हजार रुपये लौटाया। इसके बाद पूरी बारात बगैर दुल्हन ही वापस लौट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story