भारत

जब वीडियो कॉल के बाद चीख पुकार मची, घरवालों ने देखा भयानक मंजर

jantaserishta.com
2 Oct 2023 8:29 AM IST
जब वीडियो कॉल के बाद चीख पुकार मची, घरवालों ने देखा भयानक मंजर
x

DEMO PIC 

शराब के नशे में फैमिली ग्रुप पर वीडियो कॉल की और फिर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
लखनऊ: लखनऊ में एक शख्स ने फैमिली के साथ वीडियो कॉल पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वीडियो कॉल पर घरवाले उसे रोकते रहे लेकिन शख्स नहीं रुका. उसने अवैध तमंचे को अपने सीने में सटाकर गोली चला दी. गोली चलते शख्स धड़ाम से नीचे गिरा और सामने वीडियो कॉल पर चीख-पुकार मच गई.
पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिवेणी नगर का है. जहां व्यापार में घाटा और बीमारी से परेशान 35 वर्षीय व्यापारी मुकेश श्रीवास्तव ने शराब के नशे में फैमिली ग्रुप पर वीडियो कॉल की और फिर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
वहीं, घटना के दौरान मृतक के भाई, बहन वीडियो कॉल पर चीख-पुकार कर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वो नहीं रुका और सबके सामने वीडियो कॉल पर खुद को गोली मार ली. गोली चलते ही मुकेश के हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया. गोली की आवाज सुनकर जब तक अगल-बगल के लोग उसके कमरे में पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
जानकारी अनुसार, मुकेश ने वीडियो काल पर मां का ख्याल रखने को अपने भाई बहनों से कहा और कहा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है. उसके पास खुदकशी करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है. दरअसल, मुकेश अपनी मां मृदुला के साथ त्रिवेणी नगर तृतीय में एक किराये के मकान में रहता था. हालांकि, वह मूल रूप से बाराबंकी के बबूरा का रहने वाले था.
मुकेश जीविका चलाने के लिए साफ-सफाई से संबंधित सामान की दुकान चलाता था- जिसमें फिनायल, क्लीनर जैसे समान मिलते थे. लेकिन कोरोना काल में धंधा ठप हो जाने के कारण उसे काफी नुकसान हो गया जिसकी भरपाई नहीं हो पाई. तब से व्यापार में लगातार घाटा ही होता रहा जिसके कारण वह शराब का सेवन कर नशा करने लगा और फिर नशे के कारण धीरे-धीरे उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी.
मुकेश को सर्वाइकल अटैक पड़ने की समस्या भी हो गई थी जिसके चलते वह अक्सर बेहोश हो कर गिर जाता था. और इन्ही सब चीजों से तंग आकर मुकेश ने सुसाइड कर लिया. मामले में एडीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया- मुकेश श्रीवास्तव जिसकी उम्र 35 वर्ष थी उन्होंने अपने आप खुद से 12 बोर के तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जांच के दौरान यह पता चला कि वह अपने स्वास्थ को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिक्कत में था और डिप्रेशन में रहता था. सुसाइड करते वक्त वह अपनी बहन के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और तभी उसने खुद को गोली मार ली. बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story