भारत
जब बवाल होता देख भागी लड़की, घर में घुसे कई लड़के, फिर...
jantaserishta.com
19 Jan 2023 12:00 PM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों की मारपीट के बाद 17 साल की युवती कुएं में कूद गई.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों की मारपीट के बाद 17 साल की युवती कुएं में कूद गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवती को कुंए से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे दो लड़को को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामला बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का है. यहां मंगलवार को कार में सवार होकर पांच लोग पहुंचे थे. इनके पास चाकू और लट्ठ थे. पांच लड़कों में से दो लड़के 17 साल की युवती के घर में घुस गया. इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की. युवती लड़कों की मारपीट से बचने के लिए घर से बाहर भाग गई.
इस दौरान घर के बाहर खड़े तीन लड़के उसका पीछा करने लगा. लड़की उनसे भी बचने के लिए पास के कुएं में कूद गई. ग्रामीणों ने जब लड़की को कुएं में कूदते देखा, तो रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला. उपचार के लिए बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया. मगर, लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
फिलहाल, युवती स्थिति स्थिर बनी हुई है. इस मामले में लड़की के पिता ने बोरदेही थाने में सभी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. वहीं, तीन लड़के अभी फरार चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों को बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हलांकि, पुलिस इस घटना को युवती और उसके दोस्तों के बीच का आपसी विवाद मान रही है.
मामले में एडिशनल एसपी नीरज सोनी का कहना है कि पीड़ित और आरोपी दोनों स्कूल के दोस्त हैं. आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई है. लड़की कुएं में कूद गई थी, उसे निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





