भारत

जब लोकसभा में खूब लगे ठहाके, Rahul Gandhi ने ऐसा क्या बताया? सत्‍ता पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया सिर

jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:37 PM IST
जब लोकसभा में खूब लगे ठहाके, Rahul Gandhi ने ऐसा क्या बताया? सत्‍ता पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया सिर
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: संव‍िधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में ‘तपस्‍या’ का मतलब समझाया. लेकिन उन्‍होंने ऐसी-ऐसी बातें बताईं क‍ि संसद में ठहाके लगने लगे. सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी कई नेता संसद में हंसते नजर आए. बाद में बीजेपी नेता रव‍िशंकर प्रसाद ने इसका जवाब द‍िया. उन्‍होंने राहुल गांधी को तपस्‍या का मतलब समझाया.

सदन में एकलव्‍य का ज‍िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा,जब मैं छोटा था तो देखता था क‍ि एक बच्‍चा सुबह 4 बजे तपस्‍या करता था. वह धनुष चलाता था. खूब मेहनत करता था. जब विपक्ष ने तपस्‍या शब्‍द पर टोका तो राहुल गांधी थोड़े संभले. उन्‍होंने कहा, धनुष में तपस्‍या है, मनरेगा काम में तपस्‍या है. लेकिन इसके बाद राहुल गांधी जो बोल गए, उससे सांसद हंस पड़े. राहुल गांधी ने कहा-‘तपस्‍या का मतलब शरीर में गर्मी पैदा करना’. यह सुनते ही पूरा सदन ठहाकों से गूंज गया. विपक्ष कहने लगा क‍ि राहुल गांधी को शायद तपस्‍या का सही मतलब नहीं पता. तब राहुल गांधी कहने लगे, समझ‍िए. तप का यही मतलब है, तपस्‍या का यही मतलब है.
इसके बाद जब रव‍िशंकर प्रसाद को जवाब देने का मौका मिला तो उन्‍होंने कहा, जब मैं विपक्ष के नेता को सुन रहा था तो मुझे नया नया ज्ञान प्राप्‍त हो रहा था. 6-7 साल की उम्र में आदमी युवा हो जाता है, ये पहली बार सुना है. तपस्‍या से गर्मी आती है, ये दूसरा ज्ञान मिला. इन्‍हें कौन पढ़ा रहा है. मैंने पहले भी कहा है क‍ि वो होमवर्क नहीं करते. लेकिन तपस्‍या जैसे पव‍ित्र शब्‍द को क्‍यों बदनाम कर रहे हैं? कह रहे हैं क‍ि तपस्‍या से गर्मी आती है. विपक्ष के नेता को समझना चाह‍िए क‍ि तपस्‍या वो चीज है, जिससे महान ऋषि‍यों ने समर्पण क‍िया. शास्‍वत रूप से क्‍योंक‍ि वे अनंत के साथ मिल गए. तपस्‍या ये होती है. रव‍िशंकर प्रसाद ने कहा, तपस्‍या को अगर जानना हो तो एक बार गांधीजी को पढ़ लीजिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story