भारत
युवक को जमानत पर रिहा करने का आदेश मिला तो सड़क पर शक्ति प्रदर्शन, फिर गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Jun 2025 11:29 AM IST

x
चौकी इंचार्ज सस्पेंड.
वाराणसी: यूपी के वाराणसी में लूट, मारपीट, दलित उत्पीड़न और धमकी के केस में जमानत पर छूटे आरोपी आबिद शेख ने शुक्रवार रात तेलियाबाग क्षेत्र में जुलूस निकाला था। बिना अनुमति जुलूस और नारेबाजी और ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आबिद शेख समेत अरमान और जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जुलूस में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। राजातालाब थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी आबिद शेख तेलियाबाग के रनिया महाल में भी आवास है।
बीते 15 दिसंबर को रनिया महाल निवासी आशीष कन्नौजिया ने चेतगंज थाने में मारपीट, लूटपाट, धमकी और दलित उत्पीड़न के आरोप में आबिद शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने बीते 29 मई को आबिदको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत मिलने पर आबिद को शुक्रवार को जिला जेल से रिहा किया गया। इस दौरान आबिद शेख खुली कार में जुलूस निकाला। अंधरापुल से होते हुए जुलूस तेलियाबाग तक पहुंचा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई थी।
जुलूस में आबिद शेख कार पर खड़ा था, उसके साथ समर्थक भी खड़े थे। साथ में बाइक से समर्थक नारेबाजी करते चल रहे थे। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जुलूस के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस तथा यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में छावनी क्षेत्र निवासी राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहनी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर कार्रवाई हुई।
सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि वीडियो में पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी की गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया बेल पर छूटने के बाद आबिद शेख ने आशीष कन्नौजिया को केस वापस लेने को कहा। केस वापस नहीं लेने पर जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। आशीष की तहरीर पर आबिद पर दलित उत्पीड़न, धमकी देने का केस दर्ज हुआ।
आबिद को जमानत मिलने पर जिला जेल पर कांग्रेस और सपा के स्थानीय नेता पहुंचे थे। हालांकि जुलूस के बाबत बात करने पर बताया कि वे जुलूस में शामिल नहीं थे। आबिद को भी एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रह है। हालांकि वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है।
डीसीपी गौरव बंसवाल ने तेलियाबाग क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने के दौरान कोई रोक-टोक और कार्रवाई नहीं करने के आरोप में चेतगंज थाने के तेलियाबाग चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव निलंबित कर दिया है। केडी उपाध्याय को चौकी प्रभारी बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





