भारत

जब युवक डेढ़ घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा, फिर...

jantaserishta.com
21 May 2022 8:13 AM IST
जब युवक डेढ़ घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा, फिर...
x

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra Pune) के जुन्नार एरिया का रहने वाला एक युवक शोले फिल्म की तरह ऊंचे टावर पर चढ़ गया. दरअसल, युवक की पत्नी मायके से नहीं आई थी. इसी को लेकर गुस्से में युवक टावर पर चढ़ गया. मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना पर पुलिस पहुंची ने जैसे तैसे युवक को नीचे उतारा.

जानकारी के अनुसार, पुणे के जुन्नार तालुका के गोदरे गांव में एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी. युवक ने उससे कई बार मायके से लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं आई. इसके बाद युवक गुस्से में आकर गांव में एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर पर चढ़कर शोले स्टाइल में आंदोलन शुरू कर दिया.
उसने गांव वालों से चिल्लाकर कहा कि जब तक उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आ जाती, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा. इस मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस उपनिरीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उसकी पत्नी को मायके से बुलाकर सुलह करा देंगे. इस मामले का आश्वासन मिलने के डेढ़ घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story