भारत

जब युवक और तेंदुए का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
30 Oct 2022 2:56 PM IST
जब युवक और तेंदुए का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

तेंदुए से भिड़ गया।
बहराइच: बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सलारपुर में शनिवार शाम गांव के बाहर खेत में गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया। घायल की चीख पुकार पर शोर मचाते हुए लोग वहां पहुंचे, तब तक तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। ग्राम प्रधान की मदद से घायल को रात में ही मोतीपुर सीएचसी लाया गया‌।
मुर्तिहा कोतवाली के सालारपुर गांव निवासी 45 वर्षीय हरिराम पुत्र भीम शनिवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गया था। उसी दौरान शिकार की घात में निकल तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। अधेड़ जान बचाने को लगभग 15 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करता रहा।
ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर गांव वाले लाठी डंडा लेकर दौड़े और तेंदुए को भगाया। व्यक्ति के सिर, चेहरे, दांए हाथ व पैर पर गम्भीर चोंट आई है। ग्राम प्रधान ने घायल को निजी वाहन से मोतीपुर सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व भी सीमा पर बसे नेपाली बालिका को तेंदुआ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग की ओर से पीड़ित को 5000 रुपये सहायता दी गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया घायल ग्रामीण को हरसंभव मदद दी जाएगी। वनकार्मियों की टीम को पेट्रोलिंग के लिए तत्काल भेजा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story