भारत

जब महिला ने कहा- आपने मफलर क्यों नहीं पहना है?....अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

jantaserishta.com
30 Nov 2022 11:45 AM IST
जब महिला ने कहा- आपने मफलर क्यों नहीं पहना है?....अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नगर निगम चुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को भी पदयात्रा की. इस दौरान जब वह एक गली में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया. इस बीच सीएम ने एक महिला से उसका हाल जाना. तभी महिला ने उनसे पूछा लिया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? इस पर अरविंद केजरीवाल ठहाका लगाते हुए बोले कि अभी ठंड नहीं आई है, इसलिए नहीं पहना. इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ एक सेल्फी ली और फिर प्रचार के लिए आगे बढ़ गए. वहीं दोपहर तीन बजे एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल एक ऐतिहासिक 'Mega Road Show' भी करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story