भारत

जब सड़क पर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, देखते रहे लोग

jantaserishta.com
27 May 2022 1:41 PM IST
जब सड़क पर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, देखते रहे लोग
x

DEMO PIC

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने अपने पति को बीच सड़क पर चप्पलों से पीट दिया. महिला का आरोप है कि उसका शौहर उसे तलाक देकर तीसरा निकाह करने जा रहा था. बीवी ने अपने शौहर मोहममद इसरार के खिलाफ एक महीने पहले ग्वाटोली थाने में तीन तलाक देने की एफआईआर भी कराई थी, लेकिन वह फरार घूम रहा था.

इसरार को उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ पकड़ लिया. इसके बाद बीवी ने बीच सड़क पर ही शौहर इसरार की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी. वह छूटकर भागने लगा तो दौड़ाकर फिर उसको पकड़ लिया. इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज भी हुआ. इसके बाद महिला के भाइयो ने आरोपी को ग्वालटोली पुलिस सौंप दिया.
जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. पत्नी द्वारा पति को पीटने का ये वीडियो वायरल हो रहा है. पत्नी के प्रापर्टी डीलर पिता का आरोप था कि हमने लगभग दस लाख से ज्यादा दहेज देकर अपनी बेटी की शादी की थी लेकिन दामाद उसे गलत तरीके से तलाक देकर किसी और से निकाह करने जा रहा है.
इस मामले में एडीसीपी ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मोहम्मद इसरार के खिलाफ उनकी पत्नी ने तलाक और मारपीट की एफआईआर लिखाई थी, उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. इस मामले पर महिला के घरवालों ने कैमरे पर बात करने से मना कर दिया. वहीं आरोपी के परिजनों से बात नहीं हो पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story