जब केंद्रीय मंत्री बोले- चोटी और टीका भारत की संस्कृति है, इसको गाली न दें...जानें पूरा मामला

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों गिरिराज सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक फुट की चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं हो जाता। अब इस पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उन्हें चैलेंज दिया है। गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आप युवराज हैं, मैं किसान का बेटा हूं। चोटी और टीका भारत की संस्कृति है। इसको गाली न दें। आपकी हिम्मत है कि दूसरे धर्म के लोगों की दाढ़ी और टोपी पर कुछ बोल दें। वह ऐसा नहीं कर सकते हैं, उनमें हिम्मत ही नहीं होगी।' गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें भारत की संस्कृति का अपमान करने का कोई हक नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





