भारत

जब ट्रक का टायर अचानक से निकला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 11:17 AM IST
जब ट्रक का टायर अचानक से निकला, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

कांचीपुरम: तमिलनाडु के कांचीपुरम में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चलते ट्रक का टायर अचानक से निकल गया और उसने सड़क पर खड़े शख्स को बुरी तरह रौंद डाला. हादसे में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब हुआ है. पुलिस ने बताया कि मामला श्रीपेरुमबुदुर का है. मृतक का नाम मुरली था और वह रिक्शा ड्राइवर था.
बताया जा रहा है कि मुरली बाजार में घर के लिए ग्रोसरी का सामान लेकर सड़क पार कर रहा था. तभी पीछे से ट्रक का टायर तेजी से आया और उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया. गनीमत ये रही कि दो सेकंड पहले ही एक अन्य शख्स भी वहां से गुजरा था. वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया.
घायल मुरली को पास में खड़े लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story