भारत

जब भालू से डरकर भागा बाघ, ऐसे खदेड़ा! VIDEO

jantaserishta.com
12 Jan 2025 12:21 PM IST
जब भालू से डरकर भागा बाघ, ऐसे खदेड़ा! VIDEO
x
पर्यटक हुए रोमांचित.
नर्मदापुरम: भालू का गुस्सा देख आगे-आगे अपनी जान बचाकर भागता जंगल का राजा और पीछे-पीछे टाइगर को खदेड़कर भगाता भालू... यह तस्वीरें मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के मढ़ई क्षेत्र से सामने आई हैं.
दरअसल, शिकार की तलाश में एक बाघ भालुओं के पास पहुंच गया. लेकिन खुद को जंगल का राजा मानने वाले बाघ को भालुओं के सरदार ने कुछ तरह डराया कि वह दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ. इसके बाद बाघ दूर से ही भालुओं के परिवार को निहारने लगा.
मॉर्निंग सफारी के दौरान इस अनोखे नजारे को नैचुरलिस्ट रामसिंह ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. एसटीआर की जंगल सफारी के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के एसडीओ अंकित सिंह जामोद ने वायरल वीडियो के सही होने की पुष्टि मोबाइल पर की है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब सतपुडा टाइगर रिजर्व से रोमांचित कर देने वाली तस्वीर सामने आई हो, इससे पहले भी एसटीआर से भालू की फैमिली को देख जंगल के राजा द्वारा रास्ता बदलने और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सूअर ने बड़ी होशियारी से बाघ को चकमा देने की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story