
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर को कब्जे में लिया।
श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले में एक घर के टॉयलेट में विशालकाय अजगर के बैठा रहने से परिजनों मे हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर को कब्जे में लिया।
तहसील जमुनहा के सरहदी ग्राम पंचायत लालबोझा दरबेश गांव के मजरा कोदिया गांव निवासी लोरी यादव के परिजन गुरुवार की सुबह सोकर उठने पर घर के बाहर बने शौचालय में गए थे। दरवाजा खोलने पर अन्दर विशालकाय अजगर बैठा दिखा। जिस पर परिजन चीखते चिल्लाते बाहर भाग लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणो की भीड़ लग गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर हरदत्तनगर गिरण्ट रेंज वन विभाग के दरोगा अजय कश्यप ने अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। जिससे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





