भारत

जब एक साथ 9 जेसीबी के साथ पहुंची टीम, फिर...

jantaserishta.com
2 Jun 2022 8:55 AM IST
जब एक साथ 9 जेसीबी के साथ पहुंची टीम, फिर...
x

नोएडा: यमुना और हिंडन नदियों की जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध फार्म हाउसों पर बुलडोजर चला दिया गया. नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10, भूलेख विभाग नोएडा एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम का अब तक का ये सबसे बड़ा अभियान है. संयुक्त टीम ने तिलवाड़ा गांव में 55 और गुलावली गांव में 7 फार्म हाउस जमींदोज कर दिया और कुल 1 लाख 45 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 55 करोड़ रुपये बताई गई है.

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है. नोएडा (New Okhla Industrial Development Authority) की CEO रितु महेश्वरी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. भूमाफिया पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्राधिकरण के OSD प्रसून द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे करीब 150 छोटे-बड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम 9 जेसीबी मशीन और 8 डंपर के साथ सेक्टर-150 पहुंची. यहां तिलवाड़ा गांव के पास यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए 55 फार्म हाउस को तोड़ दिया गया. करीब 4 घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान 1 लाख 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है. नोएडा अथॉरिटी के साथ पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.
इसके बाद नोएडा अथॉरिटी का दस्ता गुलावली गांव के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे फार्म हाउसों को गिराने पहुंचा. यहां करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बने 7 फार्म हाउस गिरा दिए गए. कुल मिलाकर बुधवार को इस कार्यवाही के दौरान प्राधिकरण ने 1 लाख 45 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई है. प्राधिकरण की ओर से इस जमीन की कीमत करीब 55 करोड़ रुपये बताई गई है.
नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने लोगों को आगाह किया है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह वर्जित है. ऐसी स्थिति में अवैध फार्म हाउस का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story