भारत

जब एसपी ने लगाई फटकार, 10 मिनट के भीतर वारदात स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी और आरक्षक

Nilmani Pal
17 Sep 2021 11:12 AM GMT
जब एसपी ने लगाई फटकार, 10 मिनट के भीतर वारदात स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी और आरक्षक
x

DEMO PIC 

जानिए फिर क्या हुआ

यूपी। देवरिया में डॉक्‍टर के घर में सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने मकान को खंगाल डाला। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के फटकार के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। नेत्र चिकित्सक डॉ विनय कुमार पांडेय का रामपुर धुस से भगवानपुर तिवारी जाने वाले मार्ग पर दोराची नाले के निकट मकान है। मकान की देखरेख रामपुर कारखाना कस्बे के राम नयन चौहान करते हैं। गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे वह घर से भोजन कर मकान पर पहुंचे और अंदर सो गए। देर रात सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने राम नयन का एंड्राइड मोबाइल, जेब में रखा 63 सौ रुपए नगदी और चिकित्सक के ऑपरेशन से संबंधित उपकरण चुरा ले गए। शुक्रवार की तड़के नींद खुलने पर राम नयन को चोरी के वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने शोर मचाया और तत्काल इसकी सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दिया।

जानकारी मिलने के 4 घंटे बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र से किया। एसपी से शिकायत के 10 से 15 मिनट बाद ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार, हल्का दरोगा और सिपाही मकान पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से चोरी के वारदात की जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू की। थानेदार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Next Story