भारत
जब बाइक में घुस गया सांप, नागिन को देख शख्स ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
18 Oct 2022 10:16 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहटा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स की बाइक के स्पीड मीटर में नागिन को देखा गया. बाइक के मीटर के कांच के अंदर नागिन बैठी थी. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल नागिन को सही सलामत स्पीड मीटर से निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है.
बताया जा रहा है कि नजीर जब अपनी बाइक से काम पर जा रहा था, तभी उसे सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी. उसने गौर से देखा तब उसकी नजर स्पीड मीटर पर पड़ी तो वह हैरान रह गया और बाइक खड़ी कर दी. लोगों ने स्पीड मीटर में ठोकर मारी तो कांच के अंदर बैठे सांप ने हलचल की, जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नजीर ने देर रात अपनी बाइक को घर के बाहर ही खड़ा किया था, जिसमें नागिन कांच के अंदर चला गई. जब आज सुबह लगभग 6 बजे नजीर खान गाड़ी लेकर गांव में काम से जा रहा था तो गाड़ी में फुफकारने की आवाज आ रही थी. उसने देखा कि गाड़ी के मीटर वाले कांच के अंदर एक सांप कुंडली मारकर बैठा था, जिसे देख युवक को आश्चर्य हुआ.
नजीर खान ने परिवार सहित अन्य लोगों को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने सांप को बाहर निकालने के प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. फिर बाइक के मीटर का कांच तोड़ने का प्रयास भी किया. इसके बाद किसी तरह सांप को बाहर निकाला गया और गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया गया.
MP नरसिंहपुर। मोटर सायकल के मीटर में घुसा सांप @dmnarsinghpur @KashifKakvi pic.twitter.com/Q5wtlpGPsB
— Swatantra Shukla (@Swatantra_media) October 17, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





