जब गृहमंत्री अमित शाह की सभा में लगे जय श्री राम के नारे, मुस्लिम युवक की हरकत ने सबको चौंकाया, देखें VIDEO

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राज्य में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचे थे। सहारनपुर में कल गृहमंत्री ने स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था और बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की तारीफ की थी और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह की जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सहारनपुर में अमित शाह की बातों को सुनते हुए एक मुस्लिम युवक ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए थे। मुस्लिम युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और खूब चर्चा बटोर रहा है।
बदल रहा है उत्तरप्रदेश...
— Vijay Bhati (@VijayBhatiBJP) December 4, 2021
जय श्री राम।।@BJP4UP pic.twitter.com/GytXh3Nhym
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





