भारत
मर्डर! दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे, पीट पीटकर ले ली गई जान
jantaserishta.com
14 Jan 2023 1:18 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
भड़क गए और दुकान में तोड़फोड़ करने लगे।
बेगूसराय (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक पान दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तेघड़ा प्रखंड के गौडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फूल कुमार राय चाय, पान की दुकान चलाते हैं। कहा जा राजा है कि शुक्रवार की रात कुछ युवक राय की दुकान पर पहुंचे और चाय पीकर पान खाई और जाने लगे।
इस दौरान दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, जो युवकों को नागवार लगा और वे भड़क गए तथा दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इसका विरोध दुकानदार ने किया।
आरोप है कि युवकों ने दुकानदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
तेघड़ा के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है तथा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम²ष्ट्या हत्या का कारण लेन देन में विवाद का प्रतीत हो रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





