भारत

जब चलती ट्रेन में मारा गया छापा, यात्री रह गए हैरान, फिर...

jantaserishta.com
3 March 2022 11:13 AM IST
जब चलती ट्रेन में मारा गया छापा, यात्री रह गए हैरान, फिर...
x
16 करोड़ की गोल्ड ज्लेवरी बरामद।

भुवनेश्वर: ओडिशा जीआरपी ने बुधवार को चलती ट्रेन में छापा मारा. जीआरपी की टीम ने मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस (Mumbai-Bhubaneswar Konark Express) में बड़ी कार्रवाई की. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 4 यात्रियों से 32 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए है.

बाजार में इन गहनों की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एक बैग में इतने सारे सोने के गहने देखकर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग हैरान रह गए. इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस में जब इन लोगों से गहनों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. बताया जा रहा है कि यह चारों लोग मुंबई के ही निवासी हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह लोग स्थानीय दुकानदारों के लिए गहने लेकर जा रहे थे.
चारों यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''ऐसा लगता है कि वे ये गहने कुछ स्थानीय दुकानों को देने के लिए ला रहे थे.''
4 बैगों में छिपाया गया था 8-8 किलो सोना
चारों यात्री मुंबई से भुवनेश्वर आए थे और उनके साथ चार बैग थे, जिनमें प्रत्येक में आठ किलोग्राम के सोने के गहने रखे थे. अधिकारी ने बताया कि वे मुंबई के सोने के सौदागरों के एक वर्ग के लिए काम कर रहे थे.
गया जंक्शन पर भी हुई थी कार्रवाई
महज 2 दिन पहले बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने इसी तरह की छापेमारी को अंजाम दिया था. रेलवे की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रेनों में छापामारी कर 6 किलोग्राम सोना बरामद किया था. इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया था.
पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि ट्रेनों में छापेमारी के दौरान जो सोना उन्हें मिला है, बाजार में उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपये है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story