भारत

जब अफसर के पास रोटी लेकर पहुंचा कैदी, फिर...

jantaserishta.com
21 July 2022 4:45 PM IST
जब अफसर के पास रोटी लेकर पहुंचा कैदी, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक कैदी जेल में खराब खाना मिलने की शिकायत करने जेल की रोटी लेकर कोर्ट पंहुच गया. कैदी खराब रोटी लेकर कोर्ट हाजत में पहुंचा, जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कोर्ट हाजत पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. दरअसल, कैदी रामजप्पो यादव कोर्ट में पेशी के दौरान अपने झोले में जेल की दर्जनों रोटियां लेकर पहुंच गया.

इस मामले की जानकारी के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने खुद कोर्ट हाजत पहुंचकर मामले की जांच की. कैदी रामजप्पो ने सचिव को रोटी दिखाते हुए कहा कि सर, यही वह रोटी है, जो मुझे खाने के लिए मिली है. यह रोटी जानवर भी नहीं खा पाएगा.
कैदी ने कहा कि जेल में कैदियों को जानवरों से भी बदतर खाना खिलाया जा रहा है. सब्जी और दाल के नाम पर एक ही सब्जी बार-बार दी जा रही है, उसमें भी सिर्फ पानी रहता है. जेल प्रशासन कैदी को कच्ची रोटी देता है या फिर जली हुई.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश झा ने बताया कि वीरपुर केस संख्या 152/20 में जेल में बंद कैदी रामजप्पो के पुत्र चंदन कुमार ने जेल में खराब खाना कैदियों को दिए जाने की शिकायत की थी.
इस शिकायत को लेकर वे जांच करने मंगलवार को मंडलकारा भी गए और कोर्ट हाजत में कैदी रामजप्पो से पूछताछ की. उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बताते चलें कि कैदी के पुत्र ने जेल में घटिया खाना दिए जाने की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी. अब कैदी जेल से रोटी लेकर कोर्ट पहुंच गया, इस पर भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए हाजत प्रभारी से सवाल जवाब किए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story