भारत

पुलिसवालों की मौत, सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे तो हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 1:17 PM IST
पुलिसवालों की मौत, सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे तो हुआ कुछ ऐसा...
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चेन्नई: तमिलनाडु के नमक्कल (Namakkal) में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे दो पुलिसवालों की ही रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, Anaipalayam सर्विस रोड पर एक फोर्ड कार वाले ने डायवर्जन के लिए रखे मेजर्स पर टक्कर मार दी. दरअसल, यहां फ्लाईओवर का निर्माण पिछले कुछ महीनों से चल रहा है. इसलिए डायवर्जन के लिए मेजर्स रखे गए हैं.
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर उप-निरीक्षक चंद्रशेखर, पीसी देवराजन, पलानी और मणिकंदन पहुंचे. हाईवे पर गश्त कर रहे गोविंदन और नंदगोपाल भी मौके पर साथ थे. रात करीब 2.10 बजे पुलिस टीम ने एक तेज रफ्तार लॉरी को देखा, जो लगभग फोर्ड कार से टकराने वाली थी. पुलिस ने लॉरी को रोका और ड्राइवर को पूछताछ के लिए बाहर बुलाया. .
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस टीम लॉरी के पीछे खड़े होकर ड्राइवर से पूछताछ कर रहे थे, तभी एक ट्रेवल वैन (जो सलेम की ओर जा रही थी) तेज गति से लॉरी के पिछले हिस्से से जा टकराई. इस हादसे में कांस्टेबल देवराजन और एसएसआई चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं, कांस्टेबल मणिकंदन और वैन में सवार तीन यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story