भारत

जब भूत समझ भाग गई पुलिस, मच गया हड़कंप, जानें अलग मामला

jantaserishta.com
9 Oct 2022 12:25 PM IST
जब भूत समझ भाग गई पुलिस, मच गया हड़कंप, जानें अलग मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस से बातचीत करने पर युवक गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गया।
कानपुर: कानपुर के पनकी में पांडु नदी पुल के नीचे शुक्रवार देर रात एक मानसिक विक्षिप्त युवक जंजीर से बंधा मिला। पुल के नीचे उतरी पुलिस युवक को भूत समझ बैठी। सूचना पर मौके पर पहुंचे इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज ने विक्षिप्त युवक को समझाया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू कर पैरों में बंधी जंजीर का ताला तोड़ उसे बंधन मुक्त किया। इसके बाद उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला।
शुक्रवार देर रात कपली मोड़ पर खड़े पीआरवी के कमांडर विजय कुमार, सब कमांडर वीरेंद्र कुमार और चालक शिव प्रबल प्रताप सिंह ने पास स्थित पांडु नदी पुल के नीचे से किसी व्यक्ति की चीखने की आवाजें सुनीं। पहले तो चीखने की आवाज पीआरवी टीम को किसी महिला की लगी। लेकिन पास पहुंचने पर पीआरबी टीम ने टॉर्च की रोशनी से नीचे देखा तो एक युवक पानी पिलाओ -पानी पिलाओ की आवाज लगा रहा था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सतीश कुमार के हमराह महेंद्र एक अन्य मजदूर के साथ पुल के नीचे उतरे। जहां पिलर के गटर पर जंजीर से बंधे एक मिट्टी लपेटे युवक को देख उसे भूत समझ अवाक रह गए। पुलिस से बातचीत करने पर युवक गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गया। बाद में शांत होने पर युवक ने अपना नाम बिहार के समस्तीपुर निवासी पवन बताया।
विक्षिप्त युवक पवन के पिता राजू सैनी लगभग 2 साल पहले उसे छोड़कर कहीं चले गए थे। इसके बाद वह भटकते हुए चकरपुर मंडी आ गया था। जहां पर वह पल्लेदारी करने लगा। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि युवक को बहता हुआ पानी देखना बहुत पसंद है। जिसके चलते 10 सितंबर को भी पांडु नदी के नीचे पिलर पर बंधे पवन को सचेंडी पुलिस ने मुक्त कराया था।
पांडु नदी पुल के नीचे कांटा में जंजीर से बंधे युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने यहां खुद को जंजीर से बांध रखा है। जंजीर में ताला लगाने के बाद उसने चाबी भी फेंक दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
पुलिस की पूछताछ में विक्षिप्त युवक ने बताया कि उसने खुद को 20 दिन से बंधक बनाकर रखा है इस दौरान वह सिर्फ थूक निगलते की बात कही। पुलिस को युवक के आसपास 10 और 20 के कुछ फटे नोट भी मिले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story