भारत

जब पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा, और फिर करा दी शादी

jantaserishta.com
24 May 2022 11:41 AM IST
जब पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा, और फिर करा दी शादी
x

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सात दिन से लापता एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद किया. सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले पंकज का पड़ोस की रहने वाली अंजली के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध था. दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. जिसके चलते प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया. परिजनों ने दोनों के गायब होने की सूचना थाने में दर्ज कराई.

पुलिस ने दोनों का फोन सर्विलांस पर लिया और लोकेशन दिल्ली मिली. यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी और दबिश देकर होटल से प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और लखीमपुर लेकर वापस आए. दोनों अलग-अलग जाति के हैं, जिसकी वजह से परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे.
पुलिस ने दोनों को समझाने का खूब प्रयास किया. लेकिन प्रेमी जोड़ा किसी भी हाल में अलग होने के लिए तैयार नहीं हुआ. फिर पुलिस ने कस्बे के कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से थाने में बने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी और थाने से ही लड़की को विदा कर ससुराल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को भी इस शादी के लिए राजी किया.
पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच अब किसी तरह का कोई मलाल नहीं है. शादी के बाद प्रेमी औ प्रेमिका बेहद खुश हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story