भारत

क्रिमिनल को पकड़ने पहुंची तो पुलिस से बचने हाई वोल्टेज ड्रामा किया...कड़ी मशक्कत का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
8 Jun 2025 9:00 AM IST
क्रिमिनल को पकड़ने पहुंची तो पुलिस से बचने हाई वोल्टेज ड्रामा किया...कड़ी मशक्कत का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक नाटकीय गिरफ्तारी हुई. यहां एक वांछित अपराधी पांचवीं मंजिल पर चढ़कर पुलिस से बचने की कोशिश की और कूदने की धमकी दी. अभिषेक उर्फ ​​'शूटर' के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम भी किया और पुलिस से पीछे हटने की मांग की. इस पूरी घटना का एक पुलिस अधिकारी ने वीडियो भी बना लिया.
पुलिस अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि वह आत्मसमर्पण करने के बजाय कूदकर जान दे देगा. बताया जाता है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को शिवम आवास में अभिषेक के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची. हालांकि, पुलिस टीम को देखते हुए उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खोलने से इनकार कर दिया.
इसके बाद उसने रसोई की खिड़की से भागने का प्रयास किया और एक बिल्डिंग के खिड़की के छज्जे पर खड़ा हो गया. यह नजारा देखकर नीचे भीड़ भी जमा हो गई. स्थिति को भापते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया और मौके पर पहुंची टीम ने उसे बचा लिया. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
वहीं, पुलिस ने जब आरोपी अभिषेक के घर का दरवाजा खोला तो वह 5वीं मंजिल के किनारे पर अनिश्चित रूप से खड़ा था और अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम कर रहा था. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक अलग वीडियो में, जब अधिकारी अभिषेक को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसे यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता है कि आप मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे. इससे अच्छा है कि आत्मसमर्पण करने के बजाय मैं मर जाऊं."
गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियान ने कहा, "अभिषेक, जिसे शूटर संजय सिंह तोमर के नाम से भी जाना जाता है, अहमदाबाद के पूर्वी जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज कई अपराधों में शामिल एक वांछित अपराधी रहा है. वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था. शहर की अपराध शाखा की कई टीमें सक्रिय रूप से उसका पता लगा रही थीं. शनिवार को सूचना से शिवम आवास के एक्स विंग के फ्लैट नंबर 505 में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null