Top News
घर पहुंचा शख्स तो गायब मिले किराएदार और पत्नी, थाने में की शिकायत
Nil dhankar
10 Dec 2023 1:04 PM IST

x
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में पड़ोसी किराएदार और एक महिला में पहले दोस्ती हुई। बात बढ़ी तो दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। बीते दिन पति के बाहर जाने पर पड़ोसी किराएदार महिला प्रेमिका को भगा ले गया। पति वापस घर लौटा तो पत्नी की काफी तलाश की पर वह नहीं मिली। बात खुली तो पति के होश उड़ गए। पति ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना उत्तर के मोहल्ला कौशल्या नगर में एक युवक किराए के मकान में रहता है। इस मकान में कमल पुत्र पूरन सिंह भी किराए पर रहता है। वह युवक की पत्नी से बातचीत करने लगा। उसने युवक की पत्नी से प्रेम संबंध बना लिए।
Next Story






