जब बुजुर्ग को बहा ले गया सैलाब, कर रहे थे नदी पार, खुद अपने आंखों से देखें खौफनाक मंजर

महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक मानसून का कहर जारी है. महाराष्ट्र के जालना में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया. यहां काम से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को सैलाब बहा ले गया. ये हादसा वाकई दर्दनाक था. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस वक्त भयंकर बारिश हो रही है तो गुजरात में भी मानसून ने गदर मचाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एक दूसरे की मदद से नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे. तभी ये 70 साल के बुजुर्ग अपना संतुलन खो बैठ और इस तेज सैलाब में बह गए. वहीं, गुजरात के द्वारका में भी सैलाब का कहर है. देखें कैसे गांव के बीच से बह रहा है सैलाब.
यह वीडियों महाराष्ट्र के जालना का है, जहां पर बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरा और तेज़ बहाव की वजह से बुजुर्ग पानी में बह गया.
— Vivek Gupta News 18 (@imvivekgupta) July 15, 2021
समय रहते बुजुर्ग को बचाया गया. pic.twitter.com/cHMs6yGWNH
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





