भारत

जब अधिकारी ने सीएम के छुए पैर, शुरु हुआ बवाल, VIDEO

jantaserishta.com
17 Nov 2022 8:09 AM IST
जब अधिकारी ने सीएम के छुए पैर, शुरु हुआ बवाल, VIDEO
x
जानें पूरा मामला।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पैर छूकर विवाद खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान एक बार नहीं बल्कि दो बार उनके पैर छूते नजर आए। उसी का वीडियो क्लिप गुरुवार को वायरल हो गया।
मौका था मुख्यमंत्री द्वारा आठ नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण का। श्रीनिवास राव को सबसे पहले मुख्यमंत्री को एक गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया। इसके बाद अधिकारी ने अपनी पतलून की जेब से एक कागज निकाला और सीएम को सौंप दिया, जिन्होंने उसे अपनी शर्ट की जेब में रख लिया। इसके बाद वह केसीआर के पैर छूने के लिए झुके। श्रीनिवास हाथ जोड़कर उनसे विनती करते नजर आए।
इतने पर भी जब बात न बनी तो जब वह जा रहे थे तो उन्होंने फिर से केसीआर के पैर छुए और फिर से हाथ जोड़कर कुछ विनती की। यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी के लिखित और मौखिक अनुरोध क्या थे, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टीआरएस का टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारी की हर तरफ आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों और लोगों ने इसे चाटुकारिता बताया। कुछ नेटिजन्स ने टिप्पणी की कि श्रीनिवास राव के बार-बार अनुरोध करने और पैर छूने के बावजूद, खम्मम सीट का टिकट पक्का नहीं हुआ है।
पिछले साल जून में, सिद्दीपेट के तत्कालीन जिला कलेक्टर पी. वेंकटरमन रेड्डी ने कलेक्टर कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के पैर छूकर विवाद खड़ा कर दिया था। जिसके 5 महीने बाद उन्होंने राजनीति में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और केसीआर ने उन्हें तेलंगाना विधान परिषद का सदस्य बनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story