जब चप्पल के कारण हत्याकांड का हुआ खुलासा, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छत पर सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड का राज चप्पल से खुला. मृतक की पत्नी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. जिसके बाद मामले की पर्तें खुलती चली गईं. मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्रेमी संग मिलकर उसने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. पति को रात के खाने में नींद की गोलियां दी थीं. रात में प्रेमी ने फावड़े से पति का गला काट दिया, लेकिन जल्दबाजी में प्रेमी अपनी चप्पल मौके पर ही छोड़ गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





