भारत

बाप रे! दांत से मोबाइल की बैटरी दबाई तो हुआ ब्लास्ट, बच्चे का हुआ ये हाल

jantaserishta.com
18 Dec 2021 2:55 PM IST
बाप रे! दांत से मोबाइल की बैटरी दबाई तो हुआ ब्लास्ट, बच्चे का हुआ ये हाल
x
ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई कर रहा था कि मोबाइल में कुछ परेशानी हुई।

सतना: सतना जिले के नागौद का एक छात्र ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई कर रहा था कि मोबाइल में कुछ परेशानी हुई। उसने दांत से मोबाइल की बैटरी को दबाई तो उसमें ब्लास्ट हो गया। फिर क्या था छात्र का जबड़़ा जख्मी हो गया और उसे जबलपुर में इलाज के लिए लाया गया।

घायल छात्र के पिता योगेंद्र बेलदार के मुताबिक सतना के नागौद में रहने वाला रामप्रकाश बेलदार आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी ऑनलाइन क्लास होती है और दो दिन पहले वह मोबाइल से वह पढ़ाई कर रहा था कि मोबाइल में कुछ तकनीकी खराबी होने पर उसने मोबाइल की बैटरी निकाल ली। बैटरी को वह मुंह में रखकर दांत से दबा रहा था कि अचानक ब्लास्ट हो गया।
जबलपुर में सर्जरी, हालात स्थित
रामप्रकाश का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इसके बाद परिवार के सदस्य उसे तत्काल जबलपुर लेकर आये जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी पूरी तरह चार्ज थी और जब रामप्रकाश ने उसे दांतों से कुरेदने का प्रयास किया तो वह ब्लास्ट हो गया। हालांकि घटना का असली कारण क्या है यह परिवार के सदस्यों को भी ठीक से नहीं मालूम बहरहाल रामप्रकाश का इलाज जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story