भारत

विधायक जब पहुंचे अस्पताल, तो कर्मचारी बेड पर सुखा रहे थे गेहूं

jantaserishta.com
31 March 2023 8:58 AM IST
विधायक जब पहुंचे अस्पताल, तो कर्मचारी बेड पर सुखा रहे थे गेहूं
x

DEMO PIC 

कुप्रबंधन का पदार्फाश किया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से जदयू विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हो रहे कुप्रबंधन का पदार्फाश किया। विधायक औचक निरीक्षण पर थाकहारा गांव स्थित सीएचसी पहुंचे, तो देखा कि अस्पताल के बेड पर गेहूं सुखाया जा रहा है। इसके अलावा विधायक ने पाया कि सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर को स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और दवाएं कूड़ेदान में फेंक दी गई हैं।
सिंह ने कहा, यह बिल्कुल चौंकाने वाला था कि अस्पताल के कर्मचारी गेहूं सुखाने के लिए बिस्तरों का उपयोग कर रहे थे। पुरुष और महिला वाडरें में गंदगी और धूल जमी थी। दवाओं को कूड़ेदान में फेंक दिया गया है और एक ऑपरेशन थियेटर को स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, जब हमने अस्पताल के रोस्टर की जांच की, तो कई डॉक्टर और नर्स अनुपस्थित पाए गए, सीएचसी में पूरी तरह से अव्यवस्था थी, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। मैं जिलाधिकारी और सिविल सर्जन से मिलूंगा और इसकी शिकायत करूंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story