भारत

जब आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे विधायक, फिर...

jantaserishta.com
27 Nov 2024 1:52 PM IST
जब आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे विधायक, फिर...
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। इस बीच, राजद के विधायक मुकेश रौशन आंख पर काली पट्टी बांधकर आए और पोस्टर पर बने कार्टून के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया। राजद विधायक मुकेश रौशन आंख पर काली पट्टी लगाकर सदन पहुंचे। साथ ही उन्होंने अपने हाथों में कई तख्ती ले रखी थी। इन तख्तियों पर लिखा है, "मैं सुशासन बाबू हूं, मैं अंधा हो गया हूं, मुझे कुछ नहीं दिख रहा है"।
एक अन्य तख्ती पर लिखा गया है, " शराब नहीं किताब दो, मदिरालय नहीं पुस्तकालय दो।" दोनों तख्ती पर मुख्यमंत्री नीतीश का कार्टून भी बनाया गया है। राजद विधायक ने कहा कि बिहार में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिहार में अफसरशाही का बोलबाला है। हर ओर लूट-खसोट जारी है और ' सुशासन बाबू ' चुप्पी साधे हुए हैं।
राजद विधायक ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से मौत हो रही है। सुशासन को कुछ नहीं दिख रहा है। अस्पताल का बुरा हाल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। इधर, वामपंथी दलों के विधायकों ने भी विधानसभा के बाहर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। ये लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने पेंशन राशि केरल की तर्ज पर करने की मांग की।
इधर, राजद के विधायक के आंख पर पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचने पर भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राजद के विधायकों को कुछ नहीं दिख रहा है। उप चुनाव में सभी सीटें हार गए, लेकिन इन्हें नहीं दिख रहा। जनता इन्हें नकार रही है, वह भी इन्हें नहीं दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी विपक्षी विधायकों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story