जब कोर्ट रूम में भड़क गया शख्स, कंप्यूटर, जज की डायस, लाइट्स और पंखों को तोड़ डाला, इस लिए था नाराज

नई दिल्ली. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) के कोर्ट रूम एक शख्स द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली (Delhi) के शास्त्री पार्क इलाके की झुग्गी बस्ती में रहने वाला राकेश कथित तौर पर केस की धीमी सुनवाई से नाराज था. वह शनिवार को करीब सुबह 10 बजे कोर्ट पहुंचा और उसने सबसे पहले कोर्ट रूम में रखी कुर्सियों को उठाकर तोड़ना शुरू किया. इसके बाद कुर्सी की मदद से ही पूरा कंप्यूटर सिस्टम, जज की डायस, लाइट्स, पंखों को तोड़ डाला. यही नहीं, इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने डर की वजह से भाग गया. इस दौरान वह तारीख पर तारीख... कहते हुए तोड़फोड़ कर रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





