भारत

प्रेमी रेप कर भागा, मददगार ने भी बनाया हवस का शिकार, फिर बेरहमी से क़त्ल

Nil dhankar
28 Feb 2026 6:53 AM IST
प्रेमी रेप कर भागा, मददगार ने भी बनाया हवस का शिकार, फिर बेरहमी से क़त्ल
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा। जगतसिंहपुर जिले से एक 23 साल की युवती के साथ रेप और हत्‍या का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. युवती के साथ पहले उसके प्रेमी और फिर मदद का वादा करने वाले एक अजनबी ने एक ही दिन में दो बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया. बाद में युवती को चार मंजिला इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी की है, जब युवती अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाकर घर से निकली थी. युवती के प्रेमी ने उससे शादी का वादा करके उसे मंदिर बुलाया था. हालांकि, वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़ दिया.

उन्‍होंने बताया कि पीड़िता बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पास के पारादीप जा रहे झारखंड के एक अन्य व्यक्ति ने महिला को देखा और मदद की पेशकश की. एसपी ने बताया कि आरोपी उसे पारादीप कस्बे में अपने किराए के मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दोबारा रेप किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती को इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवती का शव अगली सुबह मिला. एसपी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बहन के साथ 22 फरवरी को रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. युवती का शव मिलने के बाद 23 फरवरी को अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया. इससे पहले, 22 फरवरी की शाम को जब उसकी बहन घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने टिरटोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

Next Story