भारत

प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पकड़ाया, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
29 July 2022 12:52 PM IST
प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पकड़ाया, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में रात के अंधेरे में चोरी-छुपे प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, सभी ने मिलकर दोनों की गांव के ही एक मंदिर में जबरन शादी करा दी और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस दौरान प्रेमी की पिटाई भी की गई.

हसनपुर थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव की रहने वाली एक लड़की और बेगूसराय जिले के गढ़पुरा के रहने वाले एक लड़के की मुलाकात दो माह पूर्व गढ़पुरा स्थित शिव मंदिर में हुई थी. जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा. रात के अंधेर में प्रेमी- प्रेमिका मिलने लगे. हर बार की तरह बुधवार रात दोनों मिले पर पकड़े गए. गांव वालों ने पहले प्रेमी को जमकर पीटा फिर दोनों की जबरन मंदिर में शादी करा दी.
प्रेमी युवक के परिजनों ने जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है. वहीं, लड़की पक्ष के अनुसार 2 माह पूर्व से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस सारे घटनाक्रम के दौरान गांव के लोगों का हुजूम मंदिर परिसर में जुटा रहा. मौके पर पहुंचीं हसनपुर थाने की पुलिस को गांव के लोगों ने बताया रजामंदी से दोनों की शादी की हुई है. लड़का को जबरन पकड़कर शादी कराने को लेकर दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बना हुआ. गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story