भारत
OMG! जब 50 सवारियों की आफत में फंसी जान...बस कबाड़ में तब्दील
jantaserishta.com
25 Feb 2025 9:12 AM IST

x
बड़ा हादसा टला.
सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के रींगस थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर सरगोठ के समीप जयपुर से खाटूश्याम जी जा रही जयपुर डीपो की रोडवेज बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई. आगजनी की सूचना मिलने पर बस में सवार करीब 50 सवारियों ने कूदकर जान बचाई.
आग लगने का आभास होने पर चालक ने बस को सड़क किनारे स्थित होटल के सामने खड़ा कर दिया.आग की सूचना पर रींगस नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंच कर करीब 40 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी.थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जयपुर डीपो की रोडवेज बस में आगजनी की सूचना मिली थी.
बस में करीब 50 यात्री सवार थे जो सकुशल है.गौरतलब है कि जयपुर डीपो की रोडवेज बस खाटूश्याम जी जा रही थी जो सरगोठ के समीप पहुंचने पर आग की भेंट चढ़ गई. उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से समय रहते आगजनी का पता लगा और सवारियों को सकुशल बस से उतार दिया गया.अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





