भारत

जब सांड के कारण शेर को भागना पड़ा, दिखा हैरान करने वाला नजारा

jantaserishta.com
8 May 2023 9:37 AM IST
जब सांड के कारण शेर को भागना पड़ा, दिखा हैरान करने वाला नजारा
x
देखें वीडियो.
अमरेली: गुजरात के अमरेली में शेरों का झुंड राजुला इलाके में मौजूद अल्ट्राटेक कंपनी के प्लांट के करीब घूमता नजर आया. मगर, इसी दौरान शेरों के पीछे वहां मौजूद सांड पड़ गया. सांड पर हमला करने की जगह शेर अपनी जान बचाकर भागते नजर आए. वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल इसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
दरअसल, ग्रुप में निकले चार शेर राजुला इलाके में मौजूद अल्ट्राटेक कंपनी के प्लांट के एरिया में घुस आए थे. शेरों को देखकर वहां मौजूद लोगों की जान हलक में अटक गई. शेर उन्हें घूरे जा रहे थे. वहां मौजूद लोगों ने शेरों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में चारों शेर आगे बढ़ते दिखे. तभी वहां मौजूद सांड, शेरों के पीछे पड़ जाता है. चारों शेर अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं और सांड उनके पीछे दौड़ता चला जाता है. घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story